लाइव न्यूज़ :

Bhavnagar accident: बस और डंपर में टक्कर, 6 की मौत और 10 घायल?, भीषण हादसे में बस का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 18:05 IST

Bhavnagar accident: पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे त्रपज गांव के पास हुई, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देछह लोगों की मौत हो गई एवं लगभग 10 अन्य घायल हो गए। पटेल ने बताया कि बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

Bhavnagar accident: गुजरात के भावनगर जिले में एक राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक निजी बस और ‘डंपर’ ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई एवं लगभग 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे त्रपज गांव के पास हुई, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी।

 

पटेल ने बताया कि बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस अक्षीक्षक के अनुसार इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और आठ से दस अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर जा रही दो कारों के बीच सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात टक्कर हुई।

खंदौली के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई। घटना में नोएडा की ओर जा रही दो कारों के बीच टक्कर हुई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा