लाइव न्यूज़ :

भरतपुरः घर से लापता महिला का शव खेत से मिला, परिजनों ने कहा-बलात्कार के बाद हत्या

By भाषा | Updated: September 4, 2022 22:29 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे महिला के शव का शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेंद्र की तलाश की जा रही है।

जयपुरः राजस्थान के भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को घर से लापता महिला का शव शनिवार को एक खेत से मिला। मृतका के परिजनों ने बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘गहलोत ने प्रदेश में मातृशक्ति के सम्मान को सीधे तौर पर ठेस पहुंचाई है, बयाना की वीभत्स घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

गहलोत को प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।’’ बयाना के सर्किल अधिकारी अजय शर्मा ने रविवार को बताया कि महिला के शव का शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेंद्र की तलाश की जा रही है।

रुदावल थाने के प्रभारी प्रेम सिंह भास्कर ने बताया कि विवाहिता गुड्डी (35) का शव शनिवार को चहल गांव के एक खेत से मिला। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार, विवाहिता बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाले सुरेन्द्र के यहां उसकी बीमार बेटी को देखने की बात कहकर घर से निकली थी।

उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से इस संबंध में आरोपी सुरेंद्र और उसके साथियों पर महिला का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपी की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में एफएसएल की टीम से मिली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा