लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः लोन के नाम पर मांग में सिन्दूर लगाकर फोटो खिचवाती थी विधवा और कुंवारी लड़कियां?, 300 के साथ ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2025 11:37 IST

Bhagalpur: आरोपी टीपू और उसकी पत्नी पूजा ने लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आधार कार्ड और जरूरी कागजात लेकर फर्जी तरीके से लोन पास कराया और अकाउंट में लोन का पैसा आते ही निकालकर नौ दो ग्यारह हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देकुंवारी और विधवा महिलाओं से कहता था कि सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही लोन मिलता है। ई-रिक्शा खरीदने के लिए ₹40,000 की जरूरत बताई थी।करीब 300 लोगों को दंपति ने अपना शिकार बनाया है।

Bhagalpur:बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां विधवा महिलाएं और कुंवारी लड़कियां लोन की लालच में मांग में सिन्दूर लगाकर फोटो खिचवाती थी। दरअसल लोन दिलाने के नाम पर सैकड़ों महिलाओं के साथ ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी टीपू और उसकी पत्नी पूजा ने लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आधार कार्ड और जरूरी कागजात लेकर फर्जी तरीके से लोन पास कराया और अकाउंट में लोन का पैसा आते ही उसे निकालकर नौ दो ग्यारह हो गये।

ठगी की शिकार महिलाओं का आरोप है कि टीपू और उसकी पत्नी पूजा कुंवारी और विधवा महिलाओं से कहता था कि सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही लोन मिलता है। यदि तुम्हें भी लोन चाहिए तो मांग में सिन्दूर लगाकर फोटो खिचवाओ। ऐसे में लोन के लालच में विधवा महिलाएं और कुंवारी लड़कियां लोन की लालच में मांग में सिन्दूर लगाकर फोटो खिचवाती थी।

फॉर्म के कॉलम में विवाहिता लिखता और सारा डिटेल्स खुद से भर लेता था। आधार कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स लेने के बाद लोन की राशि लेकर फरार हो गया। एक नहीं कई महिलाओं को पति-पत्नी ने अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसने ₹20,000 के लोन के लिए आवेदन किया था।

लेकिन उसके आधार कार्ड से आरोपी ने 4-5 अलग-अलग बैंकों से लोन निकाल लिया। जो राशि बैंक से मिली, उसका एक छोटा हिस्सा – जैसे केवल ₹2,000 ही पीड़िता को दिया गया। बाकी पैसे आरोपी ने हड़प लिए। लक्ष्मी कुमारी नामक एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसने ई-रिक्शा खरीदने के लिए ₹40,000 की जरूरत बताई थी।

आरोपी ने उसका बैंक खाता खुलवाया और फिर एटीएम व पासबुक लेकर चला गया। पिन जनरेट करने के नाम पर उसका मोबाइल भी ले लिया। इसके बाद सारा पैसा निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि डाटबाट, सरदारपुर और हबीबपुर इलाकों में करीब 300 लोगों को इस दंपति ने अपना शिकार बनाया है।

आरोपी लोगों से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा कर लोन की राशि निकाल लेता था और बाद में केवल 2-3 हजार रुपये देकर बाकी पैसा हड़प लेता था। एक ग्रामीण नरेश ने बताया कि बैंक से जब लोन की किस्त चुकाने के लिए फोन आया, तब जाकर उन्हें पता चला कि उनके नाम पर लोन निकल चुका है और उनके साथ ठगी हो चुकी है।

मामला बाईपास थाना क्षेत्र का है लेकिन पी़ड़ित महिलाएं कोतवाली थाने में फरियाद लगाने पहुंच गई। थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि पीड़ित महिलाएं थाने में शिकायत दर्ज कराती हैं तब कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिलाएं बाइपास थाने में शिकायत दर्ज कराने में लगी हैं।

टॅग्स :बिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट