लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में शिक्षक ने की घिनौनी करतूत, नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल, मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2021 17:24 IST

बिहार के भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के एक गांव में टीचर ने घिनौनी करतूत कर दी. नाबालिग छात्र से रेप कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया.

Open in App
ठळक मुद्देप्राइवेट शिक्षक राजीव कुमार सिंह ने ही अपने यहां पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया.भागलपुर की एसएसपी निताशा गुडिया के पास पहुंचे. लेकिन यहां पर भी पीड़िता और उसके परिजनों को निराशा ही हाथ लगी.पीड़िता की शिकायत पर सबौर थाना नए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है.

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक ने घिनौनी करतूत पेश करते हुए गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करते हुए छात्रा के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

आरोपी शिक्षक ने इस घटना का वीडियो भी मोबाइल में बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश की तो थानेदार ने उन्हें वापस भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के प्राइवेट शिक्षक राजीव कुमार सिंह ने ही अपने यहां पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया.

उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. जब पीड़िता के परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो वे थाने में आरोपी शिक्षक राजीव कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचे और आवेदन भी दिया, लेकिन सजौर थाना के द्वारा असंवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़िता का आवेदन लेकर खानापूर्ति कर पीड़िता को लौटा दिया गया. इंसाफ के बदले थाना से निराशा हाथ लगने के बाद पीड़िता के परिजन भागलपुर की एसएसपी निताशा गुडिया के पास पहुंचे. लेकिन यहां पर भी पीड़िता और उसके परिजनों को निराशा ही हाथ लगी.

घंटों इंतजार करने के बावजूद एसएसपी निताशा गुडिया न तो पीड़िता से मिली और न ही उसके परिजनों से मुलाकात की. जबकि बीते दिनों एसएसपी ने अपने मताहतों को दुष्कर्म, छेड़खानी सहित अन्य संवेदनशील मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने की बात कही थी.

बावजूद महिला होते एसएसपी का यह रवैया पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रही है. हालांकि, मामले में अपनी किरकिरी होने के बाद पीड़िता की शिकायत पर सबौर थाना नए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है. पीड़िता ने इस संबंध में बताया वह पिछले 4 वर्षों से प्राइवेट शिक्षक राजीव कुमार से ट्यूशन पढ़ती थी और मैट्रिक परीक्षा में अच्छे मार्क्स का प्रलोभन देकर, उसे अकेले में मिलने बुलाने लगा और नहीं आने पर परिजनों की हत्या और मारपीट करने का धमकी देने लगा.

पीड़ित नाबालिग छात्रा डर से प्राइवेट शिक्षक के पास अकेले पढ़ने जाने लगी, जहां मौका पाकर 6 फरवरी को शिक्षक राजीव कुमार ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया और इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इसके बाद वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा और मुंह बंद रखने के लिए धमकाया भी. डर से उसने घर पर कुछ नहीं बताया. लेकिन परिजनों को इस बात की तब जानकारी हुई जब गांव में पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल होने लगा. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली