लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म, मिठाई खाने को दिया और रेप किया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2021 15:41 IST

बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर का मामला है. पीड़िता ने मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज लिया गया है.महिला की मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया शुरू की गई है.  सूचना पीरपैंती के थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी को दी गई.

पटनाः बिहार में अंधविश्वास की कीमत एक महिला को अपनी इज्जत गंवा कर चुकानी पड़ी है. मौलवी से झाड़-फूंक कराने गई महिला को दुष्कर्म का दंश झेलना पड़ा है.

 

घटना भागलपुर जिले में घटी है. जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में झाड़-फूंक के नाम पर एक मौलवी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. काम किया. पीड़िता ने मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने मौलवी के खिलाफ थाने में शिकायत की.

पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जिसके बाद पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी. गांव की महिलाओं ने बताया कि लक्ष्मीपुर भोरेंग हॉल्ट के पास एक मौलवी रहता है, जो लोगों की बीमारी ठीक करता है.

महिलाओं की बातों पर विश्वास कर वह 26 जून को दिन के दो बजे झाड़-फूंक करवाने मौलवी के पास गई. इस दौरान मौलवी ने एक मिठाई खाने को दिया. मन ही मन कुछ पढ़ा और पानी पिलाया. मौलवी ने कहा सब ठीक हो जाएगा अब अपनी आंखों को बंद कर लो. जब उसने अपनी आंखें बंद की तब मौलवी ने उसका हाथ पकड़ लिया, जब महिला ने इसका विरोध किया तब उसने उसकी एक ना सुनी और जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला घर चली गई और इस घटना की जानकारी अपने पति को दी.

जिसके बाद पति कुछ ग्रामीणों के साथ मौलवी के पास गया गया. लोगों को देख मौलवी भागने लगा. इसकी सूचना पीरपैंती के थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पीरपैंती पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज लिया गया है. महिला की मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया शुरू की गई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई