लाइव न्यूज़ :

गैस सिलिंडर की ढुलाई करने वाले मजदूर को जिंदा जलाया, अधजली लाश बरामद, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2022 15:53 IST

बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का मामला है। मजदूर को जिंदा जला देने का दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सोमवार की सुबह उसकी अधजली लाश बरामद की है। गोपाल कुमार गैस फेरी का काम करता था।घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पटनाः बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ लगभग समाप्त हो गया है। आए दिन अपराधियों द्वारा लोगों की जान ले ली जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गैस सिलिंडर की ढुलाई करने वाले मजदूर को जिंदा जला देने का दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

पुलिस ने सोमवार की सुबह उसकी अधजली लाश बरामद की है। मजदूर की पहचान भागलपुर के आदर्श नगर, जिच्छो पोखर निवासी दिनेश साह के पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल कुमार गैस फेरी का काम करता था।

इस घटना को लेकर मजदूर के पिता दिनेश साह और माता रुको देवी ने बताया कि हमलोग भागलपुर जिले के जिच्छो पोखर आदर्श नगर गांव में रहते हैं। यह उनका छोटा बेटा था। यह गैस फेरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि गोपाल कुमार बीते रात खाजा नामक युवक के साथ निकला था। लेकिन, देर रात तक वापस घर नहीं लौटा।

जिसके बाद उसे बड़े भाई गोविन्द कुमार मने इस मामले की जानकारी पुलिस प्रसाशन को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई। वहीं, इस मामले में मृतक गोपाल कुमार के बड़े भाई गौतम कुमार ने बताया कि हमारा भाई गोपाल कुमार अपने दोस्त खाजा के साथ कल घर से निकला था जो घर वापस नहीं पहुचने पर सुबह देखा तो मेरा भाई गोपाल कुमार को जिन्दा जलाकर मार डाला है। इनको आंशका है कि, भाई के दोस्त खाजा कुमार ने ही जिन्दा जलाकर हत्या किया है। फिलहाल पुलिस पुरे घटना को लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली