गैस सिलिंडर की ढुलाई करने वाले मजदूर को जिंदा जलाया, अधजली लाश बरामद, जानें क्या है पूरा मामला
By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2022 15:53 IST2022-12-19T15:52:27+5:302022-12-19T15:53:00+5:30
बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का मामला है। मजदूर को जिंदा जला देने का दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पटनाः बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का खौफ लगभग समाप्त हो गया है। आए दिन अपराधियों द्वारा लोगों की जान ले ली जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गैस सिलिंडर की ढुलाई करने वाले मजदूर को जिंदा जला देने का दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
पुलिस ने सोमवार की सुबह उसकी अधजली लाश बरामद की है। मजदूर की पहचान भागलपुर के आदर्श नगर, जिच्छो पोखर निवासी दिनेश साह के पुत्र गोपाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल कुमार गैस फेरी का काम करता था।
इस घटना को लेकर मजदूर के पिता दिनेश साह और माता रुको देवी ने बताया कि हमलोग भागलपुर जिले के जिच्छो पोखर आदर्श नगर गांव में रहते हैं। यह उनका छोटा बेटा था। यह गैस फेरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि गोपाल कुमार बीते रात खाजा नामक युवक के साथ निकला था। लेकिन, देर रात तक वापस घर नहीं लौटा।
जिसके बाद उसे बड़े भाई गोविन्द कुमार मने इस मामले की जानकारी पुलिस प्रसाशन को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई। वहीं, इस मामले में मृतक गोपाल कुमार के बड़े भाई गौतम कुमार ने बताया कि हमारा भाई गोपाल कुमार अपने दोस्त खाजा के साथ कल घर से निकला था जो घर वापस नहीं पहुचने पर सुबह देखा तो मेरा भाई गोपाल कुमार को जिन्दा जलाकर मार डाला है। इनको आंशका है कि, भाई के दोस्त खाजा कुमार ने ही जिन्दा जलाकर हत्या किया है। फिलहाल पुलिस पुरे घटना को लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।