लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में युवती ने अपने पति को छोड़ प्रेमी संग फरार, ट्रेन में की शादी, दो माह पहले ही हुआ था विवाह

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2021 19:49 IST

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के भीरखुर्द के उधाडीह गांव का मामला है. चलती ट्रेन के शौचालय रूम के समीप अपनी शादी रचा कर जीने मरने का वादा किया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती की शादी 2 महीना पूर्व किरणपुर गांव के युवक के युवक से हुआ था.प्रेमी आशु कुमार के साथ चलती ट्रेन के शौचालय के समीप में अपनी शादी रचा ली.प्रेमी से पति बना आशु कुमार ने बताया कि गांव के युवती अनु कुमारी से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले में ट्रेन में एक अद्भुत शादी का एक मामला सामने आया है. इसमें प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन में यात्रियों के सामने शादी कर ली.

इस घटना की तस्‍वीर और वीडियो लगातार इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के भीरखुर्द के उधाडीह गांव के रहने वाले एक युवक ने शादीशुदा युवती के साथ शादी कर ली. युवती ने भी अपने पहले पति को ठुकरा कर प्रेमी आयुष कुमार के साथ चलती ट्रेन के शौचालय रूम के समीप अपनी शादी रचा कर जीने मरने का वादा किया.

बताया जाता है कि ट्रेन में शादी करने का यह अनूठा मामले की जानकारी तब परिजनों को मिली, जब इसका वीडियो और फोटो उन्‍होंने सोशल मीडिया पर देखा. युवती की शादी 2 महीना पूर्व किरणपुर गांव के युवक के युवक से हुआ था. विवाहिता ससुराल से फरार होकर अपने प्रेमी आशु कुमार के साथ चलती ट्रेन के शौचालय के समीप में अपनी शादी रचा ली.

इस संबंध में प्रेमी से पति बना आशु कुमार ने बताया कि गांव के युवती अनु कुमारी से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाह रहे थे. लेकिन युवती के परिजन को जब प्रेम प्रसंग दोनों के बीच पता चला तो युवती को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया. इस दौरान अप्रैल माह में युवती का परिजन किरणपुर गांव के एक युवक से जबरन शादी करा दी.

हालांकि, शादी के बाद अन्नू अपने पति के साथ नहीं रहने से इंकार कर दिया. बुधवार को मौका मिलते ही युवक के साथ युवती अपने ससुराल से फरार हो गई. फरार होने के दौरान ही दोनों ने चलती ट्रेन में शादी रचा ली. दोनों ने रेल यात्रियों को साक्षी मानकर हर सुख-दुख में साथ देने का वादा किया. दोनों भागकर ट्रेन से दूर जा रहे थे. दोनों ने आपस में कुछ बात की.

इसके बाद प्रेमिका ने सभी यात्रियों के सामने अपना मंगलसूत्र गले से निकाला और पहले से मांग में भरे सिंदूर को साफ कर दिया. युवती की इस हरकत को देख आसपास के यात्री चौंक गए. तभी युवती ने ही अपने बैग से सिंदूर की डिब्बी निकाली और अपने प्रेमी आसू से लिपट गई. यात्रियों के सामने प्रेमिका ने प्रेमी से कहा- भर दो मेरी मांग, कर लो अपना सपना पूरा.

इसके बाद आसू ने ट्रेन में प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर दिया. यात्रियों के बीच ही साथ जीने-मरने और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया. शादी करने बाद दोनों ने अपना वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दिया. तब गांव के लोगों को पता चला. तबतक दोनों सुल्तानगंज स्टेशन पहुंच कर बेंगलुरु के ट्रेन पकड़ कर रवाना हो गये.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट