लाइव न्यूज़ :

भागलपुर में दुकान पर समान लेने गई 14 साल की बच्ची के साथ भाजपा नेता के बेटे ने किया रेप, मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2021 18:41 IST

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में भाजपा नेता के बेटे ने गलत काम किया. लड़की से साथ दुराचार किया.

Open in App
ठळक मुद्देघर वाले पीड़ित बच्ची को लेकर महिला थाना पहुंचे और घटना के संबंध में केस दर्ज कराया है.केस में किराना दुकानदार सुमित कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है.पीड़ित बच्ची के परिवार वालों के पहुंचने की भनक लगते ही दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकला.

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भाजपा नेता के बेटे ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया.

घटना का अंजाम उस वक्त दिया गया, जब किराना दुकान पर सामान लेने गई 14 साल की बच्ची को अकेली पाकर दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर लिया. घटना की जानकारी बच्ची ने अपने घर वालों को दी. घर वाले पीड़ित बच्ची को लेकर महिला थाना पहुंचे और घटना के संबंध में केस दर्ज कराया है.

केस में किराना दुकानदार सुमित कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया

दर्ज केस में किराना दुकानदार सुमित कुमार सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की जानकारी बाद पीड़ित बच्ची के परिवार वालों के पहुंचने की भनक लगते ही दुकानदार दुकान बंद कर भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि 29 जनवरी को वह पचगछिया गांव के सुमित कुमार के किराना दुकान गई थी. शिवालय के पास उसका होलसेल का किराना दुकान है. दुकान में सामान लेने के दौरान सुमित ने उसका मुंह बंद कर दुकान के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया. घटना के बाद वह जब गोपालपुर थाना गई तो उसका केस नहीं लिया गया और उसे महिला थाना भेज दिया गया.

आरोपी युवक का पिता प्रखण्ड स्तर के एक भाजपा नेता हैं

आरोपी युवक का पिता प्रखण्ड स्तर के एक भाजपा नेता हैं. महिला थानाध्यक्ष को पीड़िता ने बताया है कि किस तरह पंचगछिया निवासी सुमित कुमार सिंह ने उसके साथ गलत किया. वह सामान लेने किराना दुकान पर गई थी. तब दुकान में दूसरे ग्राहक नहीं थे.

 अस्पताल भेजा जहां पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया

उसे दुकानदार ने सामान देने के बहाने दुकान से सटे दूसरे कमरे में ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया. पीड़िता ने यह बात घर जाकर अपनी मां को बताई थी. पिता की तबियत काफी खराब रहने के कारण पुलिस को तब इसकी जानकारी नहीं दी. वहीं, महिला थानाध्यक्ष ने केस दर्ज करने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस की सुरक्षा में अनुमंडल अस्पताल भेजा जहां पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है.

बच्ची का न्यायालय में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा. महिला थानाध्यक्ष ने घटना की जांच शुरू कर दी है. उधर घटना बाद पीड़ित परिवार दहशत में है. आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से जान-माल के खतरे की आशंका जाहिर की है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली