लाइव न्यूज़ :

Bhagalpur bomb blast: बम धमाके में 7 बच्चे घायल, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2024 15:17 IST

Bhagalpur bomb blast: मोहम्मद इरसाद के दोनों बेटे मन्नू और गोलू की स्थिति नाजुक है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे का नाम हारूण, पिता मो अब्दुल सत्तार है, जो अपने नाना सलीम के घर रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। न्नू की मां रुक्साद ने कहा कि बम कैसे फटा, नहीं पता।

Bhagalpur bomb blast:बिहार के भागलपुर में हबीबपुर थाना क्षेत्र के खिलाफत नगर में मंगलवार को दोपहर में हुए जोरदार बम धमाके में सात बच्चों के घायल होने की सूचना है। धमाका तब हुआ जब मोहल्ले में खेल रहे बच्चे के हाथ एक गेंदनुमा वस्तु कूड़े के ढेर के समीप लग गया। उसे गेंद समझ स्थानीय मुहम्मद इरशाद के पुत्र मुहम्मद मन्ना ने नीचे पटक दिया, जिससे तीव्र धमाका हुआ। धमाके में उसके साथ मौजूद उसका भाई गोलू के अलावा मुहम्मद मन्नू, मुहम्मद शाहीन, मुहम्मद हारुण, समर राजा, साकीब और आशिफ जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद इरसाद के दोनों बेटे मन्नू और गोलू की स्थिति नाजुक है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे बच्चे का नाम हारूण, पिता मो अब्दुल सत्तार है, जो अपने नाना सलीम के घर रहता है।

तीनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मन्नू की मां रुक्साद ने कहा कि बम कैसे फटा, नहीं पता।

आवाज सुनकर हम निकले तो देखा बच्चा खून से लथपथ था। बहुत तेज धमाका हुआ था। मैं अपने दो बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां बच्चा खेलने गया था। खुफिया एजेंसी आईबी की टीम भी मौके पर पहुंची है। डाग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है।

भागलपुर के सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। घटनास्थल से कई एक्जीबिट कलेक्ट किए गए हैं, एफएसएल द्वारा उनकी जांच रिपोर्ट दिए जाने के बाद ही इस बात का पता लगाया जा सकेगा कि बम कितना शक्तिशाली था।

अभी तक 7 बच्चों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस अपना काम कर रही है। बम कहां से आया और किसने लाया इसकी जांच भी की जा रही है। घटना के संबंध में हबीबपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली