लाइव न्यूज़ :

भागलपुरः 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, मुखिया और सरपंच ने कहा- एक लाख रुपए ले लो और बेटी का अबॉर्शन करवा दो...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2023 16:32 IST

भागलपुरः मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की को पेट दर्द की तकलीफ पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बताया कि 14 साल की नाबालिग 6 महीने की गर्भवती है।

Open in App
ठळक मुद्देपंचायत ने नाबालिग से दुष्कर्म की कीमत एक लाख रुपए लगाई।आरोपी की पहचान 21 साल के अमित शाह के रूप में हुई। बीए पार्ट 2 की पढ़ाई करता है। साथ ही मजदूरी भी करता है।

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की कीमत पंचायत के द्वारा लगाए जाने की खबर आई है। यहां एक युवक के द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित के पिता ने जब इसकी शिकायत पंचायत से की तो, पंचायत ने नाबालिग से दुष्कर्म की कीमत एक लाख रुपए लगाई।

मुखिया और सरपंच ने कहा कि एक लाख रुपए ले लो और बेटी का अबॉर्शन करवा दो। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की को पेट दर्द की तकलीफ पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बताया कि 14 साल की नाबालिग 6 महीने की गर्भवती है।

आरोपी की पहचान 21 साल के अमित शाह के रूप में हुई। वह बीए पार्ट 2 की पढ़ाई करता है। साथ ही मजदूरी भी करता है। पीड़िता ने बताया कि अमित ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

इस संबंध में पीड़िता के पिता ने कहा कि जब मैं मुखिया और सरपंच के पास गया तो उन लोगों ने कहा कि बेटी का गर्भपात करा दो और एक लाख रुपए ले लो। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी अमित डरा-धमका कर बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था।

उसे शादी का झांसा दे रहा था। बच्ची ने डर से घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी। पिता के मुताबिक, एक दिन अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। उसे अस्पताल लेकर आए। यहां उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। पीड़िता के पिता ने बताया कि मैं मजदूरी करता हूं। दिनभर मैं बाहर रहता हूं।

मैंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अब मुझे न्याय चाहिए। इस संबंध में डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर अमित पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराने के बाद 164 का बयान दर्ज करवाया जाएगा।

टॅग्स :Bihar PoliceपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास