लाइव न्यूज़ :

भदोही में मिले किशोरी के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया सामने, रेप और एसिड से जलाने की नहीं हुई पुष्टी

By भाषा | Updated: August 20, 2020 17:15 IST

यूपी के भदोही जिले में किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चला है कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है और ना ही उसे तेजाब से जलाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाईस्कूल छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था।वरुणा नदी के पास सत्रह साल की लड़की सोमवार को मवेशी चराने गई थी, जिसके अपहरण की बात परिजनों ने बताई।

भदोही: जिले के धौरहरा गांव की हाईस्कूल छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था और न ही उसे तेजाब से जलाया गया था। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया की जिले के धौरहरा गांव में वरुणा नदी के पास सत्रह साल की लड़की सोमवार को मवेशी चराने गई थी, जिसके अपहरण की बात परिजनों ने बताई।

उसका शव बुधवार दोपहर मिला था। इस मामले में शव का पोस्टमार्टम दो डाक्टरों से कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि किशोरी के साथ बलात्कार नहीं हुआ है, साथ ही उसकी मौत डूबने से हुई और शव पानी में काफी देर तक रहने से उसके शरीर की त्वचा काली पड़ने से तेज़ाब से जलाया गया प्रतीत हो रहा था।

सिंह के मुताबिक इस मामले में लड़की के पिता रामाश्रय यादव ने ईंट भट्ठा मालिकों रणजीत सिंह और साहब लाल पर आरोप लगाया था, दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया की शव का अंतिम संस्कार होने से पहले परिजनों की मांग के अनुसार पांच डाक्टरों के एक पैनल से शव का पुनः पोस्टमार्टम आज कराने के साथ पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। फिलहाल दोनों ईंट भट्ठा मालिक पुलिस हिरासत में है। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा