लाइव न्यूज़ :

Bhadohi: सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर शिकंजा, घरेलू सहायिका का शव बरामद होने के एक दिन बाद बाल श्रम विभाग ने किशोरी को मुक्त कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 13:31 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि विधायक जाहिद बेग के घर आठ साल तक काम करने वाली नाजिया नाम की लड़की ने सोमवार को उनके घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देजब 14 साल की एक लड़की घर में नाजिया को जगाने गई।पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत फांसी के कारण होने की बात सामने आई है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग के आवास में फंदे से लटकी एक घरेलू सहायिका का शव बरामद होने के एक दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने श्रम प्रवर्तन विभाग के साथ मिलकर बेग के घर छापा मारा और बाल श्रम में लगी एक किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि विधायक जाहिद बेग के घर आठ साल तक काम करने वाली नाजिया नाम की लड़की ने सोमवार को उनके घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

कात्यायन ने बताया, ''इसका पता तब चला जब 14 साल की एक लड़की घर में नाजिया को जगाने गई।'' उन्होंने बताया कि नाजिया का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमें उसकी मौत फांसी के कारण होने की बात सामने आई है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी जीपी सिंह के नेतृत्व में उनके विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस ने विधायक के आवास से घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया श्रम विभाग विधायक के खिलाफ 10 साल की उम्र से काम कर रही एक लड़की की मौत और 14 वर्षीय लड़की (जिसे बचाया गया था) को काम पर रखने के सिलसिले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा