लाइव न्यूज़ :

Bhadohi minor girl: सरकारी विद्यालय में 12 साल की बच्ची को एकांत में ले गया और गोद में बैठाकर शिक्षक ने गलत हरकत किया!, चंगुल से निकल कर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2024 06:08 IST

स्कूल में बच्ची को एकांत में ले जाकर उसको गोद में बैठाकर गलत हरकत करने लगा! किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर बारह साल की बच्ची घर पहुंची और परिजनों को देर से आने का कारण बताया।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्ची खुद परिजनों के साथ थाना आई और मुकदमा दर्ज कराया। पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में बारह साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके शिक्षक ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उसे आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह शिकायत मिली कि जिले के बेजवा स्थित सरकारी कम्पोज़िट विद्यालय में शनिवार को कक्षा पांच में पढ़ने वाली बारह साल की बच्ची के साथ विनय बाबू (35) ने अश्लील हरकत की है। औराई के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सच्चिदानंद पांडेय ने शिकायत के हवाले से बताया कि शनिवार को स्कूल में बच्ची को एकांत में ले जाकर उसको गोद में बैठाकर गलत हरकत करने लगा! किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर बारह साल की बच्ची घर पहुंची और परिजनों को देर से आने का कारण बताया।

एसएचओ ने बताया कि रविवार को बच्ची खुद परिजनों के साथ थाना आई और मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा और पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया छात्रा का अदालत में कलम बंद बयान दर्ज कराया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कम्पोज़िट विद्यालय के शिक्षक विनय बाबू को गिरफ्तार किये जाने की औराई थाना से मिली सूचना पर आज शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज