लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Minor Girl Gang Rape: 15 से 17 साल के तीन नाबालिग लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की से किया सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2024 06:44 IST

Bhadohi Minor Girl Gang Rape: गोपीगंज के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक जून को लड़की पड़ोस की एक दुकान पर गई थी, तभी तीनों लड़के उसे जबरन एक कमरे में ले गए और एक-एक कर उससे बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकृत्य का वीडियो बनाकर लड़की को धमकाया।किशोर फिर से दबाव बनाकर किशोरी को दुकान पर बुलाने का प्रयास कर रहे थे।तीनों किशोरों ने बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Bhadohi Minor Girl Gang Rape: उत्तर प्रदेश के भदोही में तीन नाबालिग लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 15 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है। गोपीगंज के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक जून को लड़की पड़ोस की एक दुकान पर गई थी, तभी तीनों लड़के उसे जबरन एक कमरे में ले गए और एक-एक कर उससे बलात्कार किया।

सिंह ने कहा कि उन्होंने कृत्य का एक वीडियो बनाकर लड़की को धमकाया। थाना प्रभारी ने कहा कि किशोर फिर से दबाव बनाकर किशोरी को दुकान पर बुलाने का प्रयास कर रहे थे पर वह दुकान पर नहीं गई, जिसके बाद तीनों किशोरों ने बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

उन्होंने बताया कि जब पीड़िता के परिवार को घटना के बारे में पता चला तो वे पुलिस के पास पहुंचे और तीनों किशोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सिंह ने बताया कि लड़की को शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया जबकि तीनों लड़कों को मिर्जापुर जिले के किशोर गृह में भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली