Bhadohi Minor Girl Gang Rape: 15 से 17 साल के तीन नाबालिग लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की से किया सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2024 06:44 IST2024-06-23T06:43:20+5:302024-06-23T06:44:08+5:30
Bhadohi Minor Girl Gang Rape: गोपीगंज के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक जून को लड़की पड़ोस की एक दुकान पर गई थी, तभी तीनों लड़के उसे जबरन एक कमरे में ले गए और एक-एक कर उससे बलात्कार किया।

सांकेतिक फोटो
Bhadohi Minor Girl Gang Rape: उत्तर प्रदेश के भदोही में तीन नाबालिग लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 15 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है। गोपीगंज के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक जून को लड़की पड़ोस की एक दुकान पर गई थी, तभी तीनों लड़के उसे जबरन एक कमरे में ले गए और एक-एक कर उससे बलात्कार किया।
सिंह ने कहा कि उन्होंने कृत्य का एक वीडियो बनाकर लड़की को धमकाया। थाना प्रभारी ने कहा कि किशोर फिर से दबाव बनाकर किशोरी को दुकान पर बुलाने का प्रयास कर रहे थे पर वह दुकान पर नहीं गई, जिसके बाद तीनों किशोरों ने बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।
उन्होंने बताया कि जब पीड़िता के परिवार को घटना के बारे में पता चला तो वे पुलिस के पास पहुंचे और तीनों किशोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सिंह ने बताया कि लड़की को शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया जबकि तीनों लड़कों को मिर्जापुर जिले के किशोर गृह में भेज दिया गया है।