लाइव न्यूज़ :

Bhadohi: 2020 में सैफ से शादी, 500000 रुपये दहेज की मांग?, नहीं देने पर सुसराल से निकाला और 3 साल के बेटे को जबरन छीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 14:18 IST

Bhadohi: पति मोहम्मद सैफ उर्फ़ गोलू, ससुर फ़िरोज़ उर्फ़ दुल्लर, सास शहनाज़ बानो, देवर शाहरुख और देवरानी मुस्कान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 351(2), 352 और दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बेटी शमशीन रहबर की शादी लेलुआपार पश्चिम शरीरा, जिला कौशांबी के सैफ उर्फ़ गोलू से की थी।लड़की को दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग को लेकर तरह-तरह से परेशान किया जाता था।थाना प्रभारी ने कहा कि शमशीन और सैफ का तीन साल का बेटा अता अहमद है।

Bhadohi: भदोही जिले में कथित तौर पर दहेज की मांग के चलते महिला को सुसराल से निकालने और तीन साल के उसके बेटे को जबरन उससे छीन लेने के मामले में भदोही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला थाने की प्रभारी सीमा सिंह ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता शमशीन रहबर (24) की तहरीर पर 13 मार्च को महिला थाने में उसके पति मोहम्मद सैफ उर्फ़ गोलू, ससुर फ़िरोज़ उर्फ़ दुल्लर, सास शहनाज़ बानो, देवर शाहरुख और देवरानी मुस्कान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 351(2), 352 और दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि जिले के गोपीगंज निवासी सलमान खुर्शीद ने 2020 में अपनी बेटी शमशीन रहबर की शादी लेलुआपार पश्चिम शरीरा, जिला कौशांबी के सैफ उर्फ़ गोलू से की थी। शादी के बाद से ही लड़की को दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग को लेकर तरह-तरह से परेशान किया जाता था।

थाना प्रभारी ने कहा कि शमशीन और सैफ का तीन साल का बेटा अता अहमद है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर में दहेज़ में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने शमशीन से उसका बेटा छीन लिया और बुरी तरह मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया।

जिसके बाद वह गोपीगंज में अपने मायके में आ गई। सिंह ने बताया कि बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका पर शमशीन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO