लाइव न्यूज़ :

भदोही: 50 हजार का इनामी बदमाश दीपक गुप्ता मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

By धीरज पाल | Updated: July 7, 2020 09:33 IST

Bhadohi News: सुरियावां पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब रात करीब डेढ़ बजे सुरियावां थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम चकिया गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दो बदमाश बाइक से जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ में मारे गए बदमाश दीपक गुप्ता पर कई जिलों में संगीन धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं।अपराधी दीपक गुप्ता का दूसरा साथी फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुट गई है।

भदोही: कानपुर में 3 जुलाई को हुई घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस बीच सोमवार रात भदोही जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश दीपक गुप्ता मारा गया, जबिक एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। इस एनकाउंटर में क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह सेंगर के घायल हो गये हैं। यह घटना भदोही के चकिया गांव हुआ।  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके अलावा मृतक के साथ दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा, उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए बदमाश दीपक गुप्ता पर कई जिलों में संगीन धाराओं में 14 मुकदमे दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच की टीम और पुलिस ने ऐसे चलाया ऑपरेशन

यह ऑपरेशन तब शुरू हुआ जब रात करीब डेढ़ बजे सुरियावां थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम चकिया गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तभी दो बदमाश बाइक से जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच बदमाश भागने लगें। इस बीच बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश दीपक गुप्ता मारा गया और साथी अपराधी भाग निकला। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। 

कानपुर मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद

3 जुलाई की रात को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम विकास दुबे के आवास पर छापा मारने गई थी। जिसके बाद वहां मुठभेड़ हुई जिसमें तीन अधिकारियों सहित आठ पुलिस वालों की की मौत हो गई थी। विकास दुबे घटना के बाद से फरार है। पुलिस के मुताबिक कानपुर देहात के बिकरू गांव में अपराधी विकास दुबे के आवास पर गोलीबारी होने पर दुबे और उसके गुर्गों के साथ तीनों गिरफ्तार लोगों ने हाथापाई की। पुलिस ने कहा कि वे मुठभेड़ के दौरान दुबे को पुलिस कर्मियों के स्थान के बारे में सारी जानकारी दे रहे थे। तीनों का नाम एफआईआर में बढ़ाया गया है। इन तीनों पर पुलिस कर्मियों की हत्या की साजिश में शामिल और अपराधियों का सहयोग करने का आरोप है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह