लाइव न्यूज़ :

भदोहीः पति-पत्नी में विवाद, ससुराल में ईंट और डंडे से पीटकर दमाद की हत्या, छत से नीचे फेंका

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:44 IST

पति -पत्नी में हुए विवाद में रहीमुद्दीन (30) को ससुराल वालों ने (पत्नी रोजी, सास सोफिया ,ससुर बुद्धू ,साले लल्ला और कुत्तूर ने) शुक्रवार की रात बुरी तरह ईंट और डंडे से मारने के बाद छत से नीचे फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरहीमुद्दीन की पत्नी ने अपने पिता और भाई को दे दिया जिससे विवाद हुआ था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।रोजी अपने दो बच्चों और मां सोफिया और भाई लल्ला के साथ फरार है।

भदोहीः भदोही के शहर कोतवाली इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी के मायके वालों की कथित पिटाई से पति (दामाद) की मौत हो गयी है।

कोतवाली में तैनात निरीक्षक (अपराध) श्याम बहादुर ने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया क‍ि हिम्मतपुर बकुचिया मोहल्ला में पति -पत्नी में हुए विवाद में रहीमुद्दीन (30) को उसके ससुराल वालों ने (पत्नी रोजी, सास सोफिया ,ससुर बुद्धू ,साले लल्ला और कुत्तूर ने) शुक्रवार की रात बुरी तरह ईंट और डंडे से मारने के बाद छत से नीचे फेंक दिया।

पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बहादुर ने बताया कि घटना के पीछे आवास बनाने के नाम पर पत्नी के खाते में आये रुपये को रहीमुद्दीन की पत्नी ने अपने पिता और भाई को दे दिया जिससे विवाद हुआ था।

पुलिस निरीक्षक ने बताया इस मामले में ससुर बुद्धू और उसके एक लड़के कुत्तूर को मौके से पकड़ लिया गया है जबकि रोजी अपने दो बच्चों और मां सोफिया और भाई लल्ला के साथ फरार है। श्याम बहादुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा