लाइव न्यूज़ :

भदोही: बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर लगा गुंडा एक्ट, टोल प्लाजा के ठेकेदार को जान से मारने की धमकी का ऑडियो क्लिप आया सामने

By भाषा | Updated: July 18, 2020 21:53 IST

एक नये मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर ऐसा ऑडियो क्लिप हासिल की, जिसमें वह प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग—2 पर औराई थाना क्षेत्र में लाला नगर स्थित टोल प्लाजा का ठेका हासिल करने में नाकाम रहने पर टोल प्लाजा के ठेकेदार गोपी कृष्ण महेश्वरी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे विजय मिश्रा ने पिछला चुनाव निषाद पार्टी से लड़ा और चौथी बार ज्ञानपुर से विधायक बने। आरोप सिद्ध होने पर कम से कम छह महीने तक विधायक को जिला बदर किया जाएगा। 

भदोही: उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने गुंडा एक्ट लगाया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि विधायक के खिलाफ कुल 71 मामले दर्ज हैं जिनमें से दस मामले एमपी-एमएलए अदालत में चल रहे हैं। सिंह ने दावा किया कि ज़्यादातर मुकदमों में मिश्रा इसलिए बरी हो गये क्योंकि उनके खिलाफ कोई गवाही नहीं देता लेकिन एक नये मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर ऐसा ऑडियो क्लिप हासिल की, जिसमें वह प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग—2 पर औराई थाना क्षेत्र में लाला नगर स्थित टोल प्लाजा का ठेका हासिल करने में नाकाम रहने पर टोल प्लाजा के ठेकेदार गोपी कृष्ण महेश्वरी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टोल प्लाजा का ठेका नहीं मिलने पर मिश्रा ने केंद्र, प्रदेश सरकार को कई पत्र लिखकर टोल प्लाजा को लेकर शिकायतें कीं लेकिन जांच में वे शिकायतें झूठी पायी गयीं। सिंह के मुताबिक पुलिस को मिले ऑडियो क्लिप की जांच इंस्पेक्टर रामजी यादव, क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह और उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर ने की और उसकी सत्यता की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर विजय मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर गुंडा एक्ट लगाया गया।

उल्लेखनीय है कि मिश्रा ने पिछला चुनाव निषाद पार्टी से लड़ा और चौथी बार ज्ञानपुर से विधायक बने। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुंडा एक्ट की पत्रावली डीएम कार्यालय भेजी दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोप सिद्ध होने पर कम से कम छह महीने तक विधायक को जिला बदर किया जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह