लाइव न्यूज़ :

भदोहीः सामूहिक बलात्कार मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु पुणे से अरेस्ट, आखिर क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2022 15:54 IST

विष्णु मिश्रा की बहन अधिवक्ता रीमा पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने भाई को सुरक्षित उत्तर प्रदेश लाने का अनुरोध करते हुए आशंका जताई है कि पुलिस फर्जी मुठभेड़ में उनके भाई की हत्या कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक लाख रुपये का इनाम घोषित था।सामूहिक बलात्कार मामले में वांछित विष्णु मिश्रा को एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार किया है।एसटीएफ विष्णु को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ला रही है।

भदोहीः जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को कथित सामूहिक बलात्कार मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मिश्रा की बहन अधिवक्ता रीमा पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने भाई को सुरक्षित उत्तर प्रदेश लाने का अनुरोध करते हुए आशंका जताई है कि पुलिस फर्जी मुठभेड़ में उनके भाई की हत्या कर सकती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सामूहिक बलात्कार मामले में वांछित विष्णु मिश्रा को एसटीएफ ने पुणे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस दो साल से उसकी तलाश कर रही थी और वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इसी हफ्ते उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ विष्णु को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश ला रही है।

मालूम हो कि वाराणसी की रहने वाली एक युवती ने विष्णु और उसके पिता पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत तीन लोगों पर जनवरी 2014 से दिसंबर 2015 के बीच उससे सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए अक्टूबर 2020 में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विजय मिश्रा एक अन्य मुकदमे में इस वक्त आगरा जेल में बंद है।

सांसद अफजाल अंसारी की 14.90 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी की 14.90 करोड़ रुपए की संपत्ति रविवार को कुर्क कर ली गई। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, गाजीपुर जिले में अंसारी की अवैध रूप से एकत्र की गई 14.90 करोड़ रुपए की संपत्ति को गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क कर लिया गया है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्ररेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई