Bhadohi: गब्बर वनवासी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला?, लोगों ने शोर मचाया तो मौके से फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 10:55 IST2025-02-01T10:54:30+5:302025-02-01T10:55:25+5:30

Bhadohi: घटना जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के पूरे मनोहर गांव में शुक्रवार की शाम गब्बर वनवासी नाम के शख्स ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।

Bhadohi Gabbar vanwasi dweller beat national bird peacock death stick When people raised alarm fled from spot up police | Bhadohi: गब्बर वनवासी ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला?, लोगों ने शोर मचाया तो मौके से फरार

सांकेतिक फोटो

Highlights मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Bhadohi: भदोही में एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के पूरे मनोहर गांव में शुक्रवार की शाम गब्बर वनवासी नाम के शख्स ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।

उसने बताया कि जब वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि वन विभाग ने मृत मोर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ठाणे के जंगल में मृत मिला मोर, जांच जारी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के वन क्षेत्र में एक मोर मृत मिला, जिसके बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने 29 जनवरी को कल्याण तालुका के दहागांव के जंगल में मोर को मृत पाया और अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) संजय चन्ने ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अंदेशा है कि ग्रामीणों ने छोटे जानवरों के शिकार के लिए जाल बिछाए होंगे और मोर इसमें फंस गया होगा तथा उसकी मौत हो गई।’’

हालांकि, उन्होंने इरादतन पक्षी का शिकार करने की बात से इनकार किया। वन विभाग और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के 10 गांवों में जागरुकता अभियान शुरू किया है जिसमें स्थानीय लोगों को जाल बिछाने के खतरों और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Web Title: Bhadohi Gabbar vanwasi dweller beat national bird peacock death stick When people raised alarm fled from spot up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे