लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Crime News: चार दिन पहले पति और पत्नी में झगड़ा, गुस्सा कर बड़ी बहन के घर गई, पति मनाने गया और गुस्से में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की और फिर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2024 18:02 IST

Bhadohi Crime News: अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच शनिवार सुबह फिर से विवाद हुआ और राजेश ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी राजेश ने उसी दौरान आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bhadohi Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दंपति जिले के कोइरौना थाना इलाके के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। ज्ञानपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रभात राय ने बताया कि प्रयागराज जिले के मांडा निवासी राजेश निषाद (31) का विवाह शन्नो निषाद (28) से करीब आठ वर्ष पहले हुआ था लेकिन कोई संतान न होने की वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद रहता था।

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर चार दिन पहले दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और शन्नो कोइरौना थाना के दस्युपुर डीघ गांव में अपनी बड़ी बहन सुधा निषाद के घर चली गयी, जहां शुक्रवार देर शाम राजेश भी पंहुच गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच शनिवार सुबह फिर से विवाद हुआ और राजेश ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

वहीं आरोपी राजेश ने उसी दौरान आत्महत्या कर ली। राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना में प्रयुक्‍त धारदार को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास