लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Crime News: माता-पिता ऐसा कर सकते हैं क्या?, दो बच्चे की सिर कुचलकर हत्या, ईंट भट्ठे कमरे में मिले शव, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2024 18:02 IST

Bhadohi Crime News: अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में सुरेश यादव नामक व्यक्ति के कई साल से बंद पड़े ईंट भट्ठे में मजदूरों के लिये बने एक कमरे से दो बच्चों के शव बरामद किये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशव कई दिन पुराने हैं और दोनों की हत्या सिर कुचलकर की गयी है। पुलिस को सूचना दी तो कमरे से दोनों बच्चों के शव बरामद किये गये। एक की उम्र करीब सात साल और दूसरे की लगभग पांच साल बतायी जाती है।

Bhadohi Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही शहर में बंद पड़े ईंट भट्ठे में स्थित एक कमरे से बृहस्पतिवार को दो बच्चों का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस घटना में बच्चों के पिता पन्ना मुसहर और उसकी दूसरी पत्नी कृति मुसहर की भूमिका संदिग्ध पायी गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में सुरेश यादव नामक व्यक्ति के कई साल से बंद पड़े ईंट भट्ठे में मजदूरों के लिये बने एक कमरे से दो बच्चों के शव बरामद किये गये हैं।

शव कई दिन पुराने हैं और दोनों की हत्या सिर कुचलकर की गयी है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने दुर्गंध उठने पर पुलिस को सूचना दी तो कमरे से दोनों बच्चों के शव बरामद किये गये। उनमें से एक की उम्र करीब सात साल और दूसरे की लगभग पांच साल बतायी जाती है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों बच्चों के पिता पन्ना मुसहर और उसकी दूसरी पत्नी कृति मुसहर की भूमिका संदिग्ध पायी गयी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा