भदोहीः पैसे को लेकर कहासुनी और ली जान?, 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता कैलाश नाथ दुबे ने 47 वर्षीय बेटा तनंजय दुबे को लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 11:54 IST2025-06-02T11:53:07+5:302025-06-02T11:54:00+5:30

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव निवासी कैलाश नाथ दुबे (70) का बेटा तनंजय दुबे (47) घर में होने वाले वैवाहिक समारोह में शामिल होने के मुंबई से यहां आया था।

Bhadohi Argument over money led death 70-year-old father Kailash Nath Dubey shot his 47-year-old son Tananjay Dubey licensed rifle and killed him | भदोहीः पैसे को लेकर कहासुनी और ली जान?, 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता कैलाश नाथ दुबे ने 47 वर्षीय बेटा तनंजय दुबे को लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर हत्या की

सांकेतिक फोटो

Highlights गुस्से में चलाई गई दूसरी गोली तनंजय को लग गई, जिससे वह घायल हो गया।तनंजय को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन शनिवार रात उसकी मौत हो गई।बेटे की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हथियार के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

भदोहीः भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक लाइसेंसी राइफल से अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कैलाश नाथ दुबे (70) के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के चेरापुर गांव निवासी कैलाश नाथ दुबे (70) का बेटा तनंजय दुबे (47) घर में होने वाले वैवाहिक समारोह में शामिल होने के मुंबई से यहां आया था।

उन्होंने बताया कि तनंजय के बेटे विशाल दुबे उर्फ़ राजा ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके पिता (तंनजय) और दादा कैलाश नाथ दुबे के बीच पैसे को लेकर कहासुनी हुई, जिसपर उसके दादा ने राइफल से दो गोली चलाई। पहली गोली तो चूक गई, लेकिन गुस्से में चलाई गई दूसरी गोली तनंजय को लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि तनंजय को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन शनिवार रात उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और आज मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हथियार के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Web Title: Bhadohi Argument over money led death 70-year-old father Kailash Nath Dubey shot his 47-year-old son Tananjay Dubey licensed rifle and killed him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे