Bhadohi: 16 साल की दलित लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म?, पीड़िता को माधोसिंह रेलवे स्टेशन से बरामद किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2024 13:40 IST2024-10-24T13:38:57+5:302024-10-24T13:40:01+5:30

Bhadohi: दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी में बलात्कार की धारा के साथ-साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधान भी जोड़े गए। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Bhadohi 16 year old Dalit girl kidnapped and raped victim recovered from Madho Singh railway station | Bhadohi: 16 साल की दलित लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म?, पीड़िता को माधोसिंह रेलवे स्टेशन से बरामद किया

सांकेतिक फोटो

Highlightsअगले दिन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।17 अक्टूबर को सूचना के आधार पर लड़की को माधोसिंह रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया।मेडिकल जांच के बाद बयान लिया गया।

Bhadohi: भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। लड़की की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 15 अक्टूबर को उसकी बेटी घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार चौहान ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उसी गांव का सोनू बिंद भी उसी दिन से लापता है। उन्होंने बताया कि अगले दिन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

चौहान ने बताया कि 17 अक्टूबर को एक गुप्त सूचना के आधार पर लड़की को माधोसिंह रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया और उसकी मेडिकल जांच के बाद उसका बयान लिया गया। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी में बलात्कार की धारा के साथ-साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधान भी जोड़े गए। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Web Title: Bhadohi 16 year old Dalit girl kidnapped and raped victim recovered from Madho Singh railway station

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे