लाइव न्यूज़ :

भदोहीः 12 साल की बच्ची से 25 वर्ष के उसके चचेरे भाई ने किया रेप, मां दूध लेने पड़ोस में गई थी, ऐसे पीड़िता ने किया खुलासा

By भाषा | Updated: March 27, 2022 18:31 IST

प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पुरी ने बताया कि घटना उस वक़्त की है, जब 12 साल की बच्ची की मां दूध लेने पड़ोस में गई थी। बच्ची का चचेरा भाई प्रदीप कुमार (25) उसके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक झोपड़ी में ले गया?

Open in App
ठळक मुद्देतबीयत ज़्यादा खराब होने पर उसने मां को घटना की जानकारी दी।परिजन बच्‍ची को अस्‍पताल ले गये।धारा 376 (दुष्‍कर्म) और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्‍सकीय परीक्षण कराया गया।

भदोहीः भदोही जिले के कोइरौना थाना इलाके के एक गांव में 12 साल की बच्ची से उसके चचेरे भाई द्वारा कथित बलात्कार का मामला रविवार को सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पुरी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को उस वक़्त की है जब 12 साल की बच्ची की मां दूध लेने पड़ोस में गई थी। उन्‍होंने बताया कि उसी दौरान बच्ची का चचेरा भाई प्रदीप कुमार (25) उसके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक झोपड़ी में ले गया? जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकला। काफी देर रात बच्ची घर पहुंची और तबीयत ज़्यादा खराब होने पर उसने मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्‍ची को अस्‍पताल ले गये।

चित्रकूट पुरी ने बताया कि इस मामले में प्रदीप कुमार के खिलाफ धारा 376 (दुष्‍कर्म) और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्‍सकीय परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया आरोपी प्रदीप कुमार को शनिवार को कटरा-टेला मार्ग से गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया बच्ची की हालत में सुधार है।

बागपत में युवक की गोली मारकर हत्या

बागपत जिले के मलकपुर गांव में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करने के बाद हत्यारे शव को पास के ही एक रजवाहे में डालकर फरार हो गए। ग्रामीणें की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीश भदौरिया ने बताया कि मरने वाले युवक की पहचान गांव के विशाल तोमर (25) के रूप में हुई है। युवक के सिर और कमर में कई गोलियां मारी गई हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे गांव की ही पुरानी रंजिश बताई गई है। उधर, कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली