लाइव न्यूज़ :

बैतूलः बहन और जीजा के बार-बार घर आने से नाराज भाई ने लकड़ी के डंडे से पीट पीट कर मार डाला, मां घायल

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:24 IST

मद्य प्रदेश के मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि घटना सोमवार रात को जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर बिछुआ गांव में हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे हीरावाड़ी गांव के रहने वाले विनोद पंद्राम (32) की शादी आरोपी दीपक की बहन से हुई थी।जीजा से बार-बार उसके घर आने को लेकर आपत्ति जता चुका था। विनोद अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले फिर अपने ससुराल आया।

बैतूलः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बहन और जीजा के बार-बार घर आने से नाराज 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपने जीजा की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करते समय व्यक्ति की मां भी घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि घटना सोमवार रात को जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर बिछुआ गांव में हुई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी दीपक कुमरे को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के हीरावाड़ी गांव के रहने वाले विनोद पंद्राम (32) की शादी आरोपी दीपक की बहन से हुई थी।

दीपक अपने माता-पिता के साथ बैतूल जिले के बिछुआ गांव में रहता है और जीजा से बार-बार उसके घर आने को लेकर आपत्ति जता चुका था। उन्होंने कहा कि विनोद अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले फिर अपने ससुराल आया। आरोपी और विनोद के बीच सोमवार को इस मुद्दे पर बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने जीजा विनोद को लकड़ी के डंडे से पीट पीट कर मार डाला।

इस दौरान दीपक की 65 वर्षीय मां ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो वह भी घायल हो गईं। लाटा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव परिवार को सौंप दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा