लाइव न्यूज़ :

12 साल की लड़की के साथ बलात्कार, आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दो गाड़ियों को आग के हवाले किया, आरोपी स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2023 14:31 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली थाना इलाके में सोमवार शाम को हुई और लड़की ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी (58) स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य है और उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उसे हल्का बल प्रयोग करना पड़ाधारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बैतूलः मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में 12 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी (58) स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य है और उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली थाना इलाके में सोमवार शाम को हुई और लड़की ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने आरोपी रमेश गुलहाने के घर के बाहर उसकी एक कार एवं एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उसे हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

सोनी ने बताया कि पुलिस ने गुलहाने के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी बीच, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में गुलहाने के साथ-साथ हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा