लाइव न्यूज़ :

इतनी सी बात पर 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2021 14:37 IST

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के समीपस्थ ग्राम आमडोह का मामला है। स्कूल जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा, लेकिन उसकी बस छूट गई।

Open in App
ठळक मुद्देघर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।कभी स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहता था।14 साल का राहुल सरदार कक्षा 9वीं का छात्र था।

बैतूलःमध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव में अपनी स्कूल बस छूटने से व्यथित कक्षा 9वीं के छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी के समीपस्थ ग्राम आमडोह में सोमवार को घटी।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने मंगलवार को बताया, ‘‘14 साल का राहुल सरदार कक्षा 9वीं का छात्र था। सोमवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकलकर सड़क पर पहुंचा, लेकिन उसकी बस छूट गई। वह रोते हुए घर आया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’’

उन्होंने कहा कि राहुल के चाचा कनिक सरदार के अनुसार राहुल रोजाना स्कूल जाता था, वह कभी स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहता था। बस छूटने के कारण स्कूल न जा पाने से वह बहुत दुखी था और इसी कारण उसने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

कनिक सरदार ने कहा, ‘‘राहुल पढ़ाई में इतना होशियार था कि उसे हर विषय में पूरे अंक मिलते थे। पढ़ाई के प्रति उसकी लगन अत्यधिक थी। वह प्रतिदिन स्कूल जाता था लेकिन सोमवार को स्कूल बस छूट जाने के कारण वह अवसाद में आ गया और उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई।’’

बलिया में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गड़वार थाना के प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्र ने मंगलवार को बताया कि किशोरी के साथ सोमवार की शाम उसके पड़ोसी गांव के दो युवकों विशाल सिंह और अखण्ड सिंह ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

घटना के समय किशोरी शौच के लिए गई हुई थी। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर कल शाम गड़वार थाना में विशाल सिंह और अखण्ड सिंह के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को एक्ट) तथा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा