लाइव न्यूज़ :

पति ने पत्नी की हत्या करने के लिए लोहे के दरवाजे पर बिजली का तार लगाकर करंट डाला, 55 वर्षीय सास दरवाजे के संपर्क आई और...

By भाषा | Updated: October 12, 2022 21:33 IST

मध्य प्रदेशः कोतवाली थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और इस बात को लेकर अक्सर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता है।

Open in App
ठळक मुद्दे55 वर्षीय सास दरवाजे के संपर्क में आ गई और करंट लगने से मौत हो गई।घटना सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सैखेड़ा गांव की है। दंपती में झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला अपनी मां के घर चली गई।

बैतूलःमध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के लिए लोहे के दरवाजे पर बिजली का तार लगाकर करंट डाल दिया, लेकिन उसकी 55 वर्षीय सास दरवाजे के संपर्क में आ गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सैखेड़ा गांव की है। कोतवाली थाना प्रभारी अपाला सिंह ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और इस बात को लेकर अक्सर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता है।

रविवार रात को भी इसी बात को लेकर दंपती में झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला अपनी मां के घर चली गई। सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पत्नी के घर छोड़ने से नाराज व्यक्ति अपने ससुराल गया, वहां उसने पत्नी की हत्या करने के इरादे से लोहे के बने मुख्य प्रवेश द्वार को बिजली के तार से जोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया, लेकिन उसकी सास इस लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद व्यक्ति मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई