लाइव न्यूज़ :

बेतियाः होली की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की मौत और दर्जन से अधिक लोग हैं घायल, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2023 17:35 IST

बिहारः घटना की सूचना पर बेतिया डीएम कुंदन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया है।पुलिस अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है।पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 

 

 

 

 

पटनाः बिहार के पश्चिम चंपारण(बेतिया) जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में होली की रात दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से एक दर्जनसे अधिक लोग  घायल हो गए। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया है।

फिलहाल पुलिस की टीम इलाके में कैंप कर रही है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जब होली खेलने के दौरान दोनो पक्ष आपस के भीड गये। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि होली के दिन युवाओं की टोली मस्जिद की तरफ से डीजे बजाते हुए जा रही थी। गांव वालों को टोली रंग-गुलाल लगाने निकली थी। होली खेलने वाले लोग जब स्थानीय मस्जिद के बाहर पहुंचे, तभी वहां मौजूद विशेष समुदाय के लोगों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसी को लेकर कुछ असामाजिक तत्व आपस में भिड़ गए।

जिसके बाद झड़प शुरू हुई और उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस झड़प के दौरान एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसकी मौत मारपीट से नहीं बल्कि हार्ट अटैक आने से हुई है। घटना की सूचना पर बेतिया डीएम कुंदन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची।

पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएस भेज दिया है। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है। इधर, इस घटना को लेकर बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मौत किस कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल गांव की स्थिति काबू में है। पुलिस की टीम अभी भी इलाके में कैंप कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहोली 2023
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर