लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः ‘नेशनल गेम्स विलेज पार्क’ में बैठी महिला का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक बलात्कार, चार लोग अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2023 15:47 IST

पुलिस ने बताया कि चार लोगों ने 25 मार्च को रात करीब 10 बजे कोरमंगला के ‘नेशनल गेम्स विलेज पार्क’ में बैठी महिला का अपहरण कर लिया और वे उसे कार में ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला से चलती कार में कथित रूप से बलात्कार किया और उसे 26 मार्च की सुबह उसके घर के पास छोड़ दिया।आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो उसे ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

बेंगलुरुः बेंगलुरु के एक पार्क में बैठी एक महिला का अपहरण कर चलती कार में उससे बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चार लोगों ने 25 मार्च को रात करीब 10 बजे कोरमंगला के ‘नेशनल गेम्स विलेज पार्क’ में बैठी महिला का अपहरण कर लिया और वे उसे कार में ले गए। उसने बताया कि आरोपियों ने महिला से चलती कार में कथित रूप से बलात्कार किया और उसे 26 मार्च की सुबह उसके घर के पास छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो उसे ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे। उसने बताया कि पीड़िता का बाद में उपचार किया गया और इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!