लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Wife Murder: आत्मरक्षा के लिए पास चाकू रखी, पति ने चरित्र शक कर उसी से काटा, पुरुष मित्र के साथ फोन पर क्या बात करती हो?, गहरी नींद में ‘कैब’ चालक की करतूत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 15:43 IST

Bengaluru Wife Murder: शिवमोगा जिले के भद्रावती के किरण और ‘कोरियोग्राफर’ नव्याश्री (28) बचपन के मित्र थे और बड़े होने पर प्रेम विवाह कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देBengaluru Wife Murder: किरण को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा। Bengaluru Wife Murder: सूचना पुलिस को देने और सतर्क रहने की सलाह भी दी थी।Bengaluru Wife Murder: पति कुछ करने की योजना बना रहा है और जान को खतरा है।

बेंगलुरुः बेंगलुरु के केंगेरी में एक ‘कैब’ चालक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कैब चालक की पत्नी आत्मरक्षा के लिए अपने पास एक चाकू रखती थी और आरोपी ने उसी का उपयोग करते हुए इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, शिवमोगा जिले के भद्रावती के किरण और ‘कोरियोग्राफर’ नव्याश्री (28) बचपन के मित्र थे और बड़े होने पर उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में किरण को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा। पुलिस के अनुसार किरण अपनी पत्नी नव्याश्री के एक पुरुष मित्र के साथ नियमित रूप से फोन पर बात करने के कारण उससे अक्सर झगड़ा करता था। पुलिस के अनुसार नव्याश्री ने अपने पुरुष मित्र से कहा था कि उसका पति कुछ करने की योजना बना रहा है और उसकी जान को खतरा है।

पुलिस के अनुसार नव्याश्री के मित्र ने उसे मामले की सूचना पुलिस को देने और सतर्क रहने की सलाह भी दी थी। पुलिस के अनुसार नव्याश्री ने 28 अगस्त को कार में जाते समय अपनी मित्र ऐश्वर्या और सुनील को अपनी आपबीती सुनाई, बाद में ऐश्वर्या के साथ नव्याश्री घर लौट आईं। पुलिस के अनुसार अगली सुबह ऐश्वर्या ने पाया कि नव्याश्री खून से लथपथ पड़ी है और उसका गला कटा हुआ है।

पुलिस के अनुसार यह सब देखकर वह डर गई और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। ऐश्वर्या के अनुसार, वह गहरी नींद में थी और उन्हें नहीं पता कि रात में उसकी दोस्त के साथ क्या हुआ। पुलिस ने बताया कि किरण ने ‘डुप्लीकेट’ चाबी का इस्तेमाल करके घर में प्रवेश किया और अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि किरण ने अपना अपराध स्वीकार लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली