लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु हिंसा: पार्षद के पति सहित 60 और लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 14, 2020 16:04 IST

बेंगलुरु में हुए हुिंसा मामले में पुलिस ने पार्षद सहित 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 206 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देडीजे हल्ली और केजी हल्ली मामले में गिरफ्तारी जारी है और कलीम पाशा सहित 60 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।हिंसा करने वालों को उकसाने का आरोप है। कलीम पाशा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘ कर्नाटक में कांग्रेस की पार्षद का पति कलीम पाशा गिरफ्तार।

बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार रात को शहर के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा के सिलसिले में 60 और लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ डीजे हल्ली और केजी हल्ली मामले में गिरफ्तारी जारी है और कलीम पाशा सहित 60 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 206 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि कलीम पाशा बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) में नगवारा से पार्षद इरशाद बेगम का पति है और उस पर हिंसा करने वालों को उकसाने का आरोप है। कलीम पाशा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘ कर्नाटक में कांग्रेस की पार्षद का पति कलीम पाशा गिरफ्तार। एसडीपीआई के चार वरिष्ठ पदाधिकारी भी गिरफ्तार। इसके बावजूद राज्य के कांग्रेस नेता दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। दंगों की निंदा नहीं कर रहे। उनकी नजर केवल आगामी बीबीएमपी चुनाव पर है।

’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हैशटैग कांग्रेस दलितों के खिलाफ है।’’ उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि बेंगलुरु में भीड़ द्वारा की गई हिंसा के पीछे सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की भूमिका सामने आई है। इस संबंध में गहराई से जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पुलकेशी नगर से विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के रिश्तेदार पी नवीन द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने पर डीजे हल्ली और आसपास के इलाके में मंगलवार रात को भीड़ हिंसक हो गई थी, जिसे काबू करने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई थीं और इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी।

दंगाइयों ने विधायक के आवास और डीजे हल्ली पुलिस थाने के अलावा पुलिस के वाहनों और कई निजी वाहनों में आग लगा दी थी। दंगाइयों ने विधायक और उनकी बहन के आवास पर लूटपाट भी की थी। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि मामले में गिरफ्तार अधिकतर लोगों को परप्पाना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में रखा गया है और उन्हें बेल्लारी केंद्रीय कारागार भेजा जा रहा है। 

टॅग्स :कर्नाटकक्राइम न्यूज हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससिद्धारमैयाबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा