सरेआम सड़क पर भिड़े दो आशिक, लेकिन महिला तीसरे के साथ फरार
By पल्लवी कुमारी | Updated: August 6, 2018 09:11 IST2018-08-06T09:11:59+5:302018-08-06T09:11:59+5:30
घटना बेंगलुरु में पुणे हाइवे पर बावीकेरे क्रॉस की है। ये नजारा देख हर कोई हैरान रह गए। ये सीन किसी बॉलीवुड फिल्मों की सीन से कम नहीं था।

सरेआम सड़क पर भिड़े दो आशिक, लेकिन महिला तीसरे के साथ फरार
बेंगलुरु, 6 अगस्त: बेंगलुरु में पुणे हाइवे पर बावीकेरे क्रॉस पर एक महिला के लिए दो पतिओ के बीच जमकर मारपीट हुई। उसके बाद महिला किसी तीसरे शख्स के फरार हो गई। ये नजारा देख हर कोई हैरान रह गए। ये सीन किसी बॉलीवुड फिल्मों की सीन से कम नहीं था। घटना शनिवार की है।
पुलिस के मुताबिक सिद्धाराजू और मूर्ति नामक दो शख्स बीच हाइवे पर जमकर मारपीट हुई। ये दोनों शख्स शशिकला नाम की महिला के लिए लड़ रहे थे। सिद्धाराजू और मूर्ति नामक दो शख्स बीच लड़ाई हो ही रही थी, इतने में शशिकला किसी और के साथ भाग गई। पुलिस ने बताया कि शशिकला ने 2000 में रंगास्वामी से शादी की थी। इनकी शादी 2010 में टूट गई।
उसके बाद शशिकला रमेश नाम के किसी आदमी के साथ रहने लगी। लेकिन 2015 में वह कुमार नाम के एक और दूसरे इंसान के पास गई। वहां भी उसका रिश्ता सिर्फ छह मगीने ही चला। 2017 से वह चिक्काबिदारीकल्लू मूर्ति नामक ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ रह रही थी, जिसके दो बच्चे पहले से थे।
पुलिस के मुताबिक शशिकला जहां नौकरी करती थी, वहां के एक कैब ड्राइवर सिद्धाराजू से भी शशिकला का अफेयर चलने लगा। इसके बाद महिला ने शादीशुदा मूर्ति को छोड़कर सिद्धाराजू के साथ रहने का सोचा।
शनिवार को शशिकला एक बस स्टॉप पर सिद्धाराजू के साथ खड़ी थी। तभी अचानक वहां मूर्ति भी आ धमका। दोनों के बीच मारपीट हो ही रही थी। शशिकला ने पुलिस को बताया कि ये दोनों उसके सिर्फ दोस्त हैं। इतने में एक तीसरा शख्स आया और शशिकला भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकर शशिकला किस शख्स के साथ कहां भागी है और किसके साथ भागी है।
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!