लाइव न्यूज़ :

वीडियो: गाड़ी में टक्कर के बाद मौके से भाग रहे स्कूटर चालक ने 71 साल के बुजुर्ग को सैकड़ों मीटर तक सड़क पर घसीटा, अन्य लोगों ने पीड़ित की ऐसे बचाई जान

By आजाद खान | Updated: January 18, 2023 09:44 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आरोपी स्कूटर चला रहा है और वह पीछे घूम कर देख रहा है कि कोई उसकी गाड़ी पर झूल रहा है। इसके बावजूद भी वह गाड़ी चलाता जाता है और वह रोकता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक 71 साल के बुजुर्ग को घसीटते हुए देखा गया है। खबर के अनुसार, आरोपी द्वारा बुजुर्ग की गाड़ी को टक्कर मारी गई थी।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक 71 साल के बुजुर्ग को स्कूटर के पीछे सैकड़ों मीटर तक घसीटते हुए देखा गया है। जानकारी के अनुसार, स्कूटर वाले की बुजुर्ग की गाड़ी में टक्कर हुई थी जिसके बाद स्कूटर वाला मौके से फरार होना चाह रहा था। 

ऐसे में बुजुर्ग ने उसे पकड़ना चाहा लेकिन वह वहां से फरार हो रहा था। तभी यह घटना घटी और आरोपी स्कूटर ड्राइवर द्वारा बुजुर्ग को घसीटा गया है। घटना के सामने आने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित बुजुर्ग का भी इलाज किया जा रहा है। 

वीडिया में क्या दिखा है

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि बेंगलुरु की व्यस्त सड़क पर एक स्कूटर सवार आगे-आगे चल रहा है और उसके स्कूटर के पीछे एक बुजुर्ग लटका हुआ है। इस घटना का वीडियो बनाने वाला शख्स इस आरोपी के पीछे होता है और वह पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद करता है। 

वीडियो में यह दिख रहा है कि आरोपी स्कूटर ड्रावर को यह पता है कि उसके स्कूटर के पीछे कोई झूल रहा है। फिर भी वह गाड़ी को चलाते जा रहा है और बुजुर्ग लटकता हुआ वह वहीं झूल रहा है। अंत में वीडियो बनाने वाले और एक ऑटो चालक के दखल के बाद आरोपी अपना स्कूटर रोकता है और भी मामले का खुलासा होता है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार को बेंगलुरु के मगदी रोड में घटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी स्कूटर वाला ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी और फिर मौके से फरार होना चाह रहा था। ऐसे में बुजुर्ग जिसकी पहचान मुथप्पा के रूप में हुई है, ने उसे भागने से रोका और उसे पकड़ना चाहा लेकिन वह भागने लगा तो उसने उसकी गाड़ी को पीछे से पकड़ लिया और पीड़ित झूल गया।

आरोप है कि आरोपी गाड़ी भगाता रहा और बुजुर्ग उसके गाड़ी के पीछे लटकता रहा था और अंत में वीडियो बनाने वाले और एक ऑटो चालक द्वारा रोकने के बाद आरोपी को रोका गया था। खबर के अनुसार, आरोपी की पहचान साहिल है और वह एक दवा कंपनी में सेल्समैन है। 

इस घटना के बाद आरोपी को गोविंदराज नगर थाने को सौंप दिया गया। वहीं बुजुर्ग का इलाज भी किया जा रहा है और वह पास के एक अस्पताल में भर्ती है। हालांकि बुजुर्ग के उम्र को लेकर कई और मीडिया द्वारा यह दावा किया गया है कि उसका उम्र 55 साल है। 

टॅग्स :क्राइमBangaloreवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना