लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: पति-पत्नी बताकर किराए पर लिया मकान, शराब पीकर लौटी आशा, साथी से मारपीट, दम घुटने से मौत, शव को बांधकर बोरे में भरा और कचरा ढोने वाले ट्रक में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2025 18:30 IST

Bengaluru: पुलिस ने बताया कि आशा शनिवार रात नशे की हालत में घर लौटी, जिसके बाद साथी से झगड़ा हुआ और कथित तौर पर मारपीट हुई और दम घुटने के कारण महिला की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकानूनी तौर पर सत्यापित नहीं किया गया।कचरा ढोने वाले एक ट्रक में फेंक दिया।सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है।

Bengaluru:बेंगलुरु में कचरा ढोने वाले ट्रक से 40 वर्षीय महिला का शव मिलने के एक दिन बाद सोमवार को उसके पुरुष साथी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोप है कि महिला के साथी ने झगड़े के दौरान उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद इसकी सूचना चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू थाने के अधिकारियों को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इसी इलाके की निवासी आशा के रूप में हुई है, जो असम निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ रह रही थी और दोनों एक निजी कंपनी में ‘हाउसकीपिंग स्टाफ’ के तौर पर काम करते थे। उनके अनुसार, इन दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर इस इलाके में एक मकान किराये पर लिया था, हालांकि इसे कानूनी तौर पर सत्यापित नहीं किया गया।

पुलिस ने बताया कि आशा शनिवार रात नशे की हालत में घर लौटी, जिसके बाद उसका अपने साथी से झगड़ा हुआ और उनके बीच कथित तौर पर मारपीट हुई और दम घुटने के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद व्यक्ति ने महिला के शव को बांधकर एक बोरे में भर दिया और रविवार सुबह होने से पहले ही उसे कचरा ढोने वाले एक ट्रक में फेंक दिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी. जगलासर ने बताया, ‘‘आशा और यह व्यक्ति एक साल से अधिक समय से साथ रह रहे थे। घटना वाली रात शराब के नशे में शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई, जिस दौरान कथित तौर पर दम घुट जाने के कारण महिला की मौत हो गई।’’ स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर चेन्नम्मानकेरे अचुकट्टू थाने में हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ के बाद व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आशा विधवा थी और वह जिस व्यक्ति के साथ रह रही थी उसका पहले तलाक हो चुका है। आशा और व्यक्ति का अपनी पिछली शादियों से एक-एक बच्चा भी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल इसने आरोपी का नाम उजागर नहीं किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceबेंगलुरुकर्नाटकहत्याअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?