लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः फार्महाउस पर रेव पार्टी, हिरासत में 102 लोग, छापे में गांजा बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2025 21:29 IST

Bengaluru: बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक आर श्रीनिवास गौड़ा के नेतृत्व में कग्गलीपुरा थाने की एक टीम ने देवीगेरे क्रॉस के पास उस परिसर पर छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्दे102 लोगों को मेडिकल जांच के लिए हिरासत में लिया गया।मामला दर्ज किया जा रहा है तथा जांच जारी है। 

Bengaluru:बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारकर 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया, जहां संदिग्ध रूप से रेव पार्टी हो रही थी। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी। गुप्त सूचना के आधार पर बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक आर श्रीनिवास गौड़ा के नेतृत्व में कग्गलीपुरा थाने की एक टीम ने देवीगेरे क्रॉस के पास उस परिसर पर छापा मारा।

जहां पार्टी हो रही थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कम से कम 102 लोगों को मेडिकल जांच के लिए हिरासत में लिया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी मादक पदार्थ के प्रभाव में तो नहीं थे। उन्होंने कहा कि मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया तथा परीक्षण के परिणाम आने के बाद उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कुछ गांजा बरामद हुआ, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि आयोजकों और संपत्ति मालिकों से पूछताछ की गई है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है तथा जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली