लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Police: 16 अगस्त से सात सितंबर तक 15378 सिम कार्ड की पहचान कर ब्लॉक किया, बेंगलुरु पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले ठगों पर कसा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2023 14:56 IST

Bengaluru Police: अभियान के तहत पुलिस ने 16 अगस्त से सात सितंबर तक 15,378 सिम कार्ड की पहचान की और उन्हें ब्लॉक कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्रवाई शहर में साइबर अपराध के मामले बढ़ने के बाद की है।घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से 16 अगस्त से एक विशेष अभियान शुरू किया गया। बेंगलुरु के निवासियों से धोखाधड़ी करने के लिए इनका इस्तेमाल किया।

Bengaluru Police: बेंगलुरु पुलिस ने शहर के निवासियों से धोखाधड़ी करने के लिए ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए 15,000 से अधिक सिम कार्ड पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय में ब्लॉक कराए हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने यह कार्रवाई शहर में साइबर अपराध के मामले बढ़ने के बाद की है।

पुलिस के अनुसार, शहर में साइबर अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से 16 अगस्त से एक विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 16 अगस्त से सात सितंबर तक 15,378 सिम कार्ड की पहचान की और उन्हें ब्लॉक कराया है।

ज्यादातर सिम कार्ड उत्तरी भारत में चालू पाए गए और ठगों ने विभिन्न तरीकों से बेंगलुरु के निवासियों से धोखाधड़ी करने के लिए इनका इस्तेमाल किया। पुलिस उपायुक्त (कमांड सेंटर) रवींद्र गदादी ने कहा कि एक ठग एक सिम कार्ड का इस्तेमाल कई लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

इसलिए अगर उस एक सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करा दिया जाए तो वह अन्य पीड़ितों को निशाना बनाने के लिए उस सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इससे पीड़ितों की संख्या और मामलों की संख्या भी कम करने में मदद मिलती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट