बेंगलुरु पुलिसः 29 वर्षीय महिला की हत्या, शव के 30 टुकड़े कर फ्रिज में रखा, पति से अलग रह रही थी मृतका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2024 22:36 IST2024-09-21T22:36:03+5:302024-09-21T22:36:52+5:30

Bengaluru Police: इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी।

Bengaluru Police 29-year-old woman murdered, body cut 30 pieces and kept in fridge, murdered 30 days ago | बेंगलुरु पुलिसः 29 वर्षीय महिला की हत्या, शव के 30 टुकड़े कर फ्रिज में रखा, पति से अलग रह रही थी मृतका

सांकेतिक फोटो

Highlightsमहिला की पहचान कर ली है, लेकिन हम अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है।बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी।

Bengaluru Police:बेंगलुरु में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब एक पखवाड़े पहले की गई होगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर अवरोधक लगा दिए। इसी इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन हम अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।’’ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने कहा, "व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला।

ऐसा प्रतीत होता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।" उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। वह कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है।"

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। मृतक महिला मल्लेश्वरम में रहती थी और एक मॉल में काम करती थी जबकि उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा।

Web Title: Bengaluru Police 29-year-old woman murdered, body cut 30 pieces and kept in fridge, murdered 30 days ago

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे