लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Police: 17 'एक्स्टसी' गोलियां, कोकीन बरामद, फार्महाउस पर 'रेव पार्टी', आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के 100 से अधिक लोग, 25 से अधिक युवतियां, डीजे, मॉडल, अभिनेता मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2024 13:10 IST

Bengaluru Police: रेव पार्टी में आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के 100 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें 25 से अधिक युवतियां भी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देडीजे, मॉडल, अभिनेता और तकनीकी जगत से जुड़े लोग भी शामिल थे। 18 मई को शाम पांच बजे से लेकर 19 मई की सुबह छह बजे तक आयोजन किया गया था।हैदाराबाद के निवासी वसु ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया था।

Bengaluru Police: केंद्रीय अपराध शाखा ने बेंगलुरु के एक फार्महाउस पर चल रही 'रेव पार्टी' में छापेमारी की और वहां से 'एक्स्टसी' गोलियां, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, अपराध शाखा ने रविवार तड़के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास स्थित एक फार्महाउस में छापेमारी की थी। पुलिस ने बताया कि फार्महाउस से 17 एमडीएमए गोलियां और कोकीन सहित अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। रेव पार्टी में आंध्र प्रदेश और बेंगलुरु के 100 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें 25 से अधिक युवतियां भी थीं।

पार्टी में मौजूद लोगों में डीजे, मॉडल, अभिनेता और तकनीकी जगत से जुड़े लोग भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि 18 मई को शाम पांच बजे से लेकर 19 मई की सुबह छह बजे तक पार्टी का आयोजन किया गया था। हैदाराबाद के निवासी वसु ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया था।

कार्यक्रम स्थल पर खड़ी एक कार में आंध्र प्रदेश के एक विधायक का पास भी मिला है। इसके अलावा वहां पर 15 से अधिक लग्जरी कारें भी खड़ी थीं। सूत्रों ने बताया कि पार्टी में एक दिन में 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरुPoliceआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली