लाइव न्यूज़ :

बेटे ने माता-पिता को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस तलाश में जुटी...बेंगलुरु में दिल दहलाने वाली वारदात

By भाषा | Updated: July 19, 2023 11:02 IST

Open in App

बेंगलुरु: बेंगलुरु में 27 वर्षीय युवक ने अपने परिजन की डंडे से पीट-पीट कर कथित रूप से हत्या कर दी और घर में ताला लगा कर फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर पूर्व बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त बी.एम. लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि हत्या शायद सोमवार रात साढ़े आठ बजे से नौ बजे की गई है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी शरद की तलाश में जुटी है, जिसने अपने पिता भास्कर (61) और मां शांता (60) की सोमवार रात यहां कोदिगेहल्ली में कथित रूप से हत्या कर दी।

उनके अनुसार, प्रतीत होता है कि 60 वर्षीय दंपत्ति ने मदद के लिए आवाज लगाई होगी लेकिन पड़ोसियों को लगा कि यह रोज-रोज का लड़ाई-झगड़ा है, इसलिए उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक, शरद अपने परिजन के साथ रहता था जबकि उसका बड़ा भाई सजित पास के ही तिन्द्लू में रहता था। पुलिस ने बताया कि घटना का पता तब चला जब सजित ने अपने परिजन को फोन किया लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया।

अधिकारी ने बताया कि सजित तुरंत अपने घर गया, लेकिन वहां ताला लगा था। सजित ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि उसके परिजन खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। पुलिस ने बताया कि शांता एक सेवानिवृत सरकारी अधिकारी थीं जबकि भास्कर एक सरकारी कार्यालय परिसर खनिज भवन के कैन्टीन में कैशियर का काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के उल्लाल का रहने वाला यह परिवार अपने बच्चों के साथ 12 साल पहले बेंगलुरु आया था। अधिकारी ने बताया कि शरद और उसके परिजन के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा