लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Minor Siblings: बेंगलुरु में नाबालिग भाई-बहन 7 वर्षीय शुभम और 3 वर्षीय सिया की रस्सी से गला घोंटकर हत्या?, बच्चों के पिता सुनील कुमार साहू ने पत्नी ममता पर लगाए आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 08:24 IST

Bengaluru Minor Siblings: झारखंड में रिक्शा चालक साहू (30) रात करीब साढ़े नौ बजे जब सुब्रमण्यमपुरा स्थित अपने घर लौटा तो उसने अपने बच्चों को मृत पाया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी की गर्दन पर मामूली चोट लगी थी। साहू ने अपने बच्चों और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। निराश और हताश होकर बच्चों की हत्या कर दी।

Bengaluru Minor Siblings: बेंगलुरु में नाबालिग दो भाई-बहन बृहस्पतिवार को अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सात वर्षीय शुभम और तीन वर्षीय सिया की कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। बच्चों के पिता सुनील कुमार साहू ने पत्नी ममता पर ‘‘वैवाहिक विवाद के कारण बच्चों की हत्या करने का आरोप लगाया है। झारखंड में रिक्शा चालक साहू (30) बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जब सुब्रमण्यमपुरा स्थित अपने घर लौटा तो उसने अपने बच्चों को मृत पाया।

जबकि उसकी पत्नी की गर्दन पर मामूली चोट लगी थी। साहू ने अपने बच्चों और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। साहू ने शिकायत में यह दावा किया है कि उसकी पत्नी ने अपने वैवाहिक जीवन में हो रहे विवादों के कारण निराश और हताश होकर बच्चों की हत्या कर दी। हालांकि, ममता ने अपराध में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और पुलिस ने कहा कि घटना के समय वह घर पर ही थी।

पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज से घटना के समय पिता के वहां मौजूद नहीं होने की पुष्टि की है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (दक्षिण) लोकेश बी. जगलासर ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि रस्सी से गला घोंटकर बच्चों की हत्या की गई। हत्या के लिए कौन जिम्मेदार है, इसको लेकर माता-पिता दोनों की ओर से विरोधाभासी दावे किए गए हैं।

हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जगलासर ने कहा, ‘‘मां को गर्दन में मामूली चोट लगी है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसे चोट कैसे पहुंची इसका पता लगाना अभी बाकी है।’’ पुलिस घटना की जांच के लिए तकनीकी और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडबेंगलुरुकर्नाटकहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?