आपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 19:37 IST2026-01-22T19:36:43+5:302026-01-22T19:37:51+5:30

Kempegowda International Airport: महिला दक्षिण कोरिया जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर रही थी।

Bengaluru Kempegowda International Airport Beep sound your bag stand T position men's toilet touched several times hugged Mohammad Affan Ahmed arrested | आपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

file photo

HighlightsKempegowda International Airport: आपत्तिजनक तरीके से कई बार छुआ तथा जबरदस्ती गले लगाया।Kempegowda International Airport: अहमद को 19 जनवरी को हुई कथित घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। Kempegowda International Airport: महिला ने दावा किया कि जब उसने कर्मचारी की हरकत का विरोध किया।

बेंगलुरुबेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ‘ग्राउंड स्टाफ’ ने सुरक्षा जांच के दौरान एक दक्षिण कोरियाई महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद अफ्फान अहमद (25) के रूप में हुई है, जो एक निजी विमानन कंपनी का संविदा कर्मचारी है।

पुलिस ने बताया कि अहमद को 19 जनवरी को हुई कथित घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित घटना हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर उस समय हुई, जब महिला दक्षिण कोरिया जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर रही थी।

अधिकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि कर्मचारी उसके बैग से ‘बीप’ की आवाज आने का दावा कर नियमित जांच के बहाने उसे पुरुष शौचालय के पास एक स्थान पर ले गया और फिर उसे आपत्तिजनक तरीके से कई बार छुआ तथा जबरदस्ती गले लगाया।

अधिकारी के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि जब उसने कर्मचारी की हरकत का विरोध किया, तो वह वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि महिला ने घटना की सूचना तुरंत हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों को दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Web Title: Bengaluru Kempegowda International Airport Beep sound your bag stand T position men's toilet touched several times hugged Mohammad Affan Ahmed arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे