लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Karnataka: कॉलेज जंक्शन पर बस का इंतजार, 20 साल के 4 युवक आए और कुछ देर में की दोस्ती?, रात में होटल में खाना पर बुलाया और 33 वर्षीय महिला से सामूहिक रेप...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2025 20:43 IST

संयुक्त आयुक्त (पूर्व) रमेश बनोठ ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर हमने कोरमंगला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की भी पहचान हो गई है और पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देरात को यह घटना हुई थी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पीड़िता होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में भोजन परोसती है।20 साल की उम्र के चार लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे।

बेंगलुरुः कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला में एक होटल में 33 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को यह घटना हुई थी और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में भोजन परोसती है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी तभी 20 साल की उम्र के चार लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे।

इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और आरोपियों ने महिला को रात के भोजन के लिए एक होटल में बुलाया। पुलिस के अनुसार, एक निजी होटल में रात के भोजन के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शादीशुदा महिला (पीड़िता) से यौन संबंध बनाने की कोशिश की और होटल की छत पर उससे सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी दूसरे राज्य के हैं और होटल में काम करते हैं।

संयुक्त आयुक्त (पूर्व) रमेश बनोठ ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर हमने कोरमंगला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की भी पहचान हो गई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली