लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरुः 25 करोड़ रुपये की बीयर जब्त, कर्नाटक आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जानें अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2023 14:32 IST

मैसुरु ग्रामीण के आबकारी उपायुक्त ए. रविशंकर ने बताया कि मामला दर्ज करने के अलावा, विभाग ने स्टॉक को नष्ट करने के लिए कदम उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनंजनगुड के उत्पाद शुल्क अधीक्षक ने 28 जुलाई को उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर और किंगफिशर अल्ट्रा लेगर बीयर बैच संख्या 7सी और 7ई में तलछट है।रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा गया है।

मैसुरुः रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट में “मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त” पाए जाने के बाद राज्य आबकारी विभाग ने दो प्रमुख ब्रांड की 25 करोड़ रुपये मूल्य की बीयर को जब्त कर लिया। वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी। मैसुरु ग्रामीण के आबकारी उपायुक्त ए. रविशंकर ने बताया कि मामला दर्ज करने के अलावा, विभाग ने स्टॉक को नष्ट करने के लिए कदम उठाए हैं।

उनके अनुसार, नंजनगुड के उत्पाद शुल्क अधीक्षक ने 28 जुलाई को उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जुलाई 2023 को यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड की नंजनगुड इकाई में निर्मित किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर और किंगफिशर अल्ट्रा लेगर बीयर बैच संख्या 7सी और 7ई में तलछट है और इसलिए उन्हें रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि आबकारी अधीक्षक ने अनुरोध किया कि जब तक प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक स्टॉक जब्त कर लिया जाये। रविशंकर ने कहा कि उन्होंने जिलों के उपायुक्तों और आबकारी उपायुक्तों को दो बैच नंबरों वाले स्टॉक को रोकने के लिए लिखा है। इस बीच, नमूनों को रासायनिक जांच के लिए प्रयोगशाला में भी भेजा गया।

आबकारी उपायुक्त ने कहा, “हमें दो अगस्त को रासायनिक परीक्षक से एक रिपोर्ट मिली जिसमें कहा गया था कि दोनों ब्रांड (बैच नंबर 7सी और 7ई के साथ) मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त थे। रिपोर्ट के बाद, हमने डीसी और एक्साइज डीसी को आगे कदम उठाने के लिए लिखा, जिसका मतलब है कि उन स्टॉक को नष्ट कर दिया जाना चाहिए।” विभाग के सूत्रों ने बताया कि बीयर की कीमत 25 करोड़ रुपये थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली