लाइव न्यूज़ :

बीपीओ कंपनी के 4 प्रबंधक को मलूर में बंधक बनाकर रखा, 8.90 लाख रुपये की जबरन वसूली, पुलिस कांस्टेबल सहित 8 अरेस्ट, जानें साजिश खुलासा कैसे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2025 11:20 IST

Bengaluru: पुलिस सुत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार मध्यरात्रि के आसपास हुई और अधिकांश आरोपी कोलार के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीपीओ प्रबंधकों को कोलार जिले के मलूर में बंधक बनाकर रखा गया था।कर्मचारियों को पूछताछ के बहाने अपने साथ ले गए और उनका अपहरण कर लिया।मामले का पता लगाने के लिए तत्काल चार टीम गठित की गईं।

बेंगलुरुः पुलिस ने बेंगलुरु की एक बीपीओ कंपनी के चार प्रबंधक-स्तर के उन कर्मचारियों को मुक्त कराया है जिनका कथित तौर पर आठ लोगों के एक गिरोह ने अपहरण कर लिया था। अपहरण करने वालों ने खुद को पुलिसकर्मी के रूप में पेश किया था। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर कंपनी के संचालन प्रबंधक से 8.90 लाख रुपये की जबरन वसूली की थी और उनसे और अधिक पैसों की मांग कर रहे थे। पुलिस सुत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार मध्यरात्रि के आसपास हुई और अधिकांश आरोपी कोलार के रहने वाले हैं।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति को कोलार में पुलिस कांस्टेबल बताया जा रहा है और इस मामले में जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने खुद को साइबर अपराध की जांच करने में शामिल पुलिसकर्मी होने का दावा किया था। अपहरण किए गए बीपीओ प्रबंधकों को कोलार जिले के मलूर में बंधक बनाकर रखा गया था।

बेंगलुरु दक्षिण-पूर्व की पुलिस उपायुक्त(डीसीपी) सारा फातिमा ने शनिवार को पत्रकारों को बताया, ‘‘शुक्रवार की आधी रात एक बजे, पुलिस बनकर पहुंचे आठ लोग कोरामंगला थाना क्षेत्र के एक बीपीओ में काम करने वाले चार प्रबंधक-स्तर के कर्मचारियों को पूछताछ के बहाने अपने साथ ले गए और उनका अपहरण कर लिया।’’

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह 4:30 बजे यह शिकायत प्राप्त हुई और मामले का पता लगाने के लिए तत्काल चार टीम गठित की गईं। उन्होंने बताया कि सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपहरण में इस्तेमाल किए गए दो वाहन जब्त किए गए हैं। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अधिकतर आरोपी कोलार जिले के रहने वाले हैं और विभिन्न प्रकार की नौकरियां करते हैं।

टॅग्स :बेंगलुरुPoliceकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज