लाइव न्यूज़ :

39 वर्षीय स्टाफ नर्स ममता ने कनिष्ठ सहकर्मी सी सुधाकर से बनाए संबंध, ममता ने कहा- शादी करो तो आरोपी ने रसोई का चाकू उठाया और गला काटा, भागने से पहले सोने की चेन ले गया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 06:47 IST

अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर सुधाकर ने रसोई का चाकू उठाया और महिला का गला काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल से भागने से पहले महिला की सोने की चेन भी ले ली।हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।शादी करने की जिद शुरू की, तो आरोपी ने हत्या कर दी।

 

 

 

 

 

बेंगलुरुः बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 39 वर्षीय स्टाफ नर्स की कथित तौर पर उसके कनिष्ठ सहकर्मी ने हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के साथ नर्स के कथित तौर पर संबंध थे। पुलिस ने बताया कि मृतक ममता, चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर की रहने वाली थीं और जयदेव अस्पताल में काम करती थीं। वहीं उसके अपने कनिष्ठ सहकर्मी सी सुधाकर (25) से संबंध बने। पुलिस के अनुसार, जब ममता ने शादी करने की जिद शुरू की, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि कुमारस्वामी लेआउट में महिला के किराए के मकान में घटी यह घटना बृहस्पतिवार को तब सामने आई जब उसने अपने परिवार के बार-बार फोन करने पर भी जवाब नहीं दिया, जिसके बाद परिवार ने मकान मालिक को सूचित किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "ममता और सुधाकर के संबंध थे,

लेकिन जब ममता ने शादी की जिद की तो उसे पता चला कि सुधाकर की पहले से ही सगाई हो चुकी है। इसके बावजूद ममता ने सुधाकर पर शादी के लिए दबाव बनाए रखा। घटना वाले दिन जब सुधाकर ममता के घर आया तो दोनों के बीच इसी मुद्दे पर तीखी बहस हुई।"

अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर सुधाकर ने रसोई का चाकू उठाया और महिला का गला काट दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भागने से पहले उसने महिला की सोने की चेन भी ले ली ताकि जांचकर्ताओं को लूटपाट का संदेह हो। अधिकारी ने कहा, "हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह