लाइव न्यूज़ :

Bengal Malda: तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या?, सीएम ममता बनर्जी ने सरकार बाबला को लेकर दुख जताया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2025 14:40 IST

Bengal Malda: मालदा से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सरकार को झालझलिया मोड़ इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने नजदीक से सिर में कई बार गोली मारी।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में जांच शुरू की गई है और दोषियों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सरकार की हत्या को लेकर दुख जताया है। ईश्वर चैताली को (सरकार के बिना) जीवन जीने और लड़ने की ताकत दे।

Bengal Malda: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मालदा से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सरकार को झालझलिया मोड़ इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने नजदीक से सिर में कई बार गोली मारी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में जांच शुरू की गई है और हम दोषियों की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सरकार की हत्या को लेकर दुख जताया है। सरकार बाबला के नाम से मशहूर थे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे करीबी सहयोगी और बेहद लोकप्रिय नेता बाबला सरकार की आज हत्या कर दी गई। 

तृणमूल कांग्रेस की शुरुआत से उन्होंने (और उनकी पत्नी चैताली सरकार ने) पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की और बाबला पार्षद भी चुने गए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘...(इस घटना से) मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि शोकसंतप्त परिवार के प्रति कैसे अपनी संवेदना जताऊं। ईश्वर चैताली को (सरकार के बिना) जीवन जीने और लड़ने की ताकत दे।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास